फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर के अलखदेवा में चार अगस्त को जाएगी जांच कमेटी

Sun, 30 Jul 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर के अलखदेवा ग्राम पंचायत में बिना मंजूरी के विकास कार्य कराने और फर्जी तरीके से ई-स्वराज पोर्टल में चढ़ाने के मामले में गठित तीन सदस्यीय टीम चार अगस्त को ग्राम पंचायत में आकर जांच करेगी। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की गई है। चर्चा है कि कुछ नेता इस मामले में शामिल रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले ग्राम पंचायत अलखदेवा में एक ठेका फर्म ने लाखों रुपये की लागत से दो सीसी सड़क और एक नाली का निर्माण कराया था लेकिन ये कार्य न तो ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्तावित थे और न ही इनको वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम स्वराज योजना में मंजूरी मिली थी। इन कार्यों का भुगतान पाने के लिए ग्राम स्वराज पोर्टल पर कूटरचित ढंग से चढ़ा दिया गया था। जब फर्म के लोगों ने वीपीडीओ पर तीन कार्यों के भुगतान का दबाव बनाया तो उन्होंने एडीओ पंचायत के माध्यम से डीपीआरओ को मामले की शिकायत की थी। इसके बाद यह मामला सीडीओ के संज्ञान में भी लाया गया था।

इसके बाद सीडीओ ने डीडीओ की अध्यक्षता मेें कमेटी जांच कमेटी गठित की थी और डीपीआरओ और सहायक अभियंता ग्र्रामीण निर्माण खंड को उसमें सदस्य बनाया था। सूत्रों के अनुसार बिना वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी के निर्माण कार्य कराने के कई और मामले सामने आ सकते हैं। इसमें मिलीभगत की संभावना जताई जा रही है। जांच कमेटी में शामिल डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी ने बताया कि डीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी चार अगस्त को ग्राम पंचायत अलखदेवा में जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें