फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर: फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर बनीं प्रधान बलजीत बर्खास्त, डीएम के आदेश के बाद उपप्रधान को सौंपी गई जिम्मेदार

Sat, 14 Nov 2026 03:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर शहर के ग्राम पंचायत कलियावाला की प्रधान बलजीत कौर को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जसपुर शहर के ग्राम पंचायत कलियावाला की प्रधान बलजीत कौर को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पद से हटा दिया है। प्रधान पर गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने और नामांकन में मिथ्या घोषणा पत्र प्रस्तुत करने का मामला सामने आया था। जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद जिलाधिकारी ने उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


डीएम के आदेश अनुसार, बलजीत कौर के पक्ष में जारी अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाणपत्र स्क्रूटनी कमेटी ने निरस्त कर दिया था। इसके खिलाफ उनके द्वारा राज्य स्तरीय कास्ट स्क्रूटनी कमेटी और आयुक्त कुमाऊं मंडल के समक्ष अपील की गई, लेकिन राहत नहीं मिली। आयुक्त ने नौ जून 2026 को अपील खारिज करते हुए जिला स्तरीय समिति के निर्णय को सही ठहराया था।

आदेश में कहा गया है कि बलजीत कौर ने प्रधान पद के नामांकन में मिथ्या घोषणा पत्र प्रस्तुत कर आरक्षण का लाभ लिया। यह उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम की धारा 38 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसी आधार पर उन्हें प्रधान पद से पदच्युत किया गया है। डीएम ने ग्राम पंचायत कलियावाला की उपप्रधान तरनजीत कौर को नए निर्वाचन तक अथवा अधिकतम छह माह के लिए प्रधान पद के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें