फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं प्रभा

Wed, 07 Feb 2024 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
अध्यक्ष प्रभा रावत को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाचन अधिकारी डॉ.एसबी पांडेय।- संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा। ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद पर प्रभा रावत का चुनाव हुआ है। मंगलवार को उन्हें इस पद पर सभी नौ निदेशकों ने निर्विरोध रूप से चुना। प्रभा रावत ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं।
खटीमा स्थित दुग्ध संघ कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनाव होना था लेकिन अध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी के रूप में प्रभा रावत का नाम सामने आने के बाद आखिर सभी निदेशकों ने एकमत होकर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. एबी पांडेय ने विजेता के नाम की घोषणा की। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रभा भाजपा से जुड़ी हुई हैं। इससे पूर्व दुग्ध में निदेशक पद पर भी रह चुकी हैं। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद प्रभा ने कहा कि दुग्ध संघ को आगे ले जाने और दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करेंगी। वहां पर ऊधम सिंह नगर सहकारी बैंक संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र रावत, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, गोविंद राणा, अमित पांडेय, भास्कर संभल आदि थे।
विज्ञापन


शक्तिफार्म में दुग्ध संघ अध्यक्ष के समर्थकों ने निकाला रोड शो

शक्तिफार्म। ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत के मंगलवार शाम शक्तिफार्म पहुंचने पर समर्थकों और भाजपाइयों ने रोड शो निकालकर अपनी खुशी व्यक्त की। कुशमोठ तिराहे से शुरू होकर रोड शो सुभाष चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने अध्यक्ष प्रभा रावत का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहां देबू मंडल, साधना सरकार, लीलिमा मजूमदार, गीता सरकार, ललित रावत, रविंद्र विश्वास, विधान दास, निर्मल रावत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें