खटीमा। चकरपुर में संदिग्ध हालात में घर में मृत मिले राज का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत जहर खाने से हुई। घटनास्थल पर मिली डायरी से कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं लेकिन परिजनों की ओर से तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सोमवार को महतगांव, चकरपुर निवासी राज बहादुर (45) का शव कमरे से बरामद हुआ था, जबकि पत्नी घायल अवस्था मिली थी। हल्द्वानी रेफर की गई पत्नी की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को परिजनों के देरी पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इस कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा है कि राज और आशा का प्रेम विवाह था। डेढ़ साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चला। इसके बाद धीरे-धीरे दाम्पत्य जीवन में तनाव ने पैर पसार लिया। मंगलवार को परिजनों ने राज की अंत्येष्टि कर दी। चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि राज की मौत जहर खाने हुई थी। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। अस्पताल में भर्ती पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।