जसपुर। बालकों की ब्लॉक स्तरीय दो दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 और 19 आयु वर्ग में पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज (पीपीएनटी) की टीम ने जीत हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। 28 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का जिले के लिए चयन हुआ। बुधवार को अंडर-17 वर्ग के मैच खेले जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा क्रीड़ा के तहत पतरामपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 के तीन और 19 आयु वर्ग के पांच मैच खेले गए। वहां पर सुभाष चंद्र, अनूप सिंह, शमशेर अहमद, तस्लीम अहमद, अजय राज सैनी, हरीश चौहान, ताबिंदा अली, एसके गहलोत आदि थे।