खटीमा। राजीव नगर क्षेत्र में 11 केवी के बिजली पोल पर तेज आंधी आने के कारण पेड़ गिरने से सुबह चार बजे से करीब नौ घंटे बिजली गुल रही। जिससे ग्रामीण इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बिजली पोल से राजीव नगर, खेतल सांडा, मुंडेली आदि क्षेत्रों में में बिजली की पूर्ति की जाती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया जानकारी मिलने पर बिजली सुचारू के लिए तेजी से कार्य किया गया। दोपहर करीब बारह बजे तक बिजली को सुचारू किया गया। संवाद
अघोषित कटौती से जनता बेहाल
खटीमा। अघोषित बिजली कटौती से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त सा बन चुका है। भीषण उमस भरी गर्मी के चलते ऊर्जा निगम की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित चल रही है। रविवार को नगर क्षेत्र के टनकपुर रोड सहित कई क्षेत्रों की बिजली दोपहर तीन बजे से गुल रही। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के आने-जाने का कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। उपभोक्ता विभाग को बड़ी रकम अदा करते है, लेकिन 24 घंटे में 12 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
कोट
- विद्युत विभाग की बिजली कटौती का कोई भी समय निर्धारित नहीं है। किसी भी समय विद्युत कटौती हो जाती है। पहले विद्युत कटौती से पहले मोबाइल में मैसेज आता था कि विद्युत कटौती कितनी देर तक रहेगी लेकिन अब कोई भी मैसेज नहीं आता और इसकी कोई भी समय सीमा नहीं होने से कई सारे काम अस्त-व्यस्त हो जाते हैं। विद्युत विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- दिव्यांशु दिगारी ।
- अघोषित बिजली कटौती होने से व्यवसाय में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में 8 से10 घंटे बिजली गुल होने से व्यापारी और ग्रामीण परेशान है। अघोषित बिजली कटौती से होटल व्यवसायिओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। देवेंद्र चंद, होटल स्वामी।