फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में जिले में 25471 में से 15916 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Mon, 10 Jul 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 66 परीक्षा केंद्रों में 9555 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले के 66 परीक्षा केंद्रों में 25,471 में से 9555 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 15916 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में से निकले अभ्यर्थियोें ने कहा कि हिंदी का पेपर कठिन था जबकि सामान्य ज्ञान का पेपर थोड़ा आसान आया था लेकिन कुछ-कुछ प्रश्नों में थोड़े उलझे रहे।
रविवार को डीएम उदयराज सिंह ने भर्ती परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला। डीएम ने रुद्रपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों से कक्ष में लिफाफे, पेपर सील आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम उदयराज ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिले में संचालित सभी छोटे–बड़े कोचिंग संस्थानों पर पैनी नजर रखी गई। इसके साथ ही साइबर सेल को विशेष तौर पर एक्टिव रखा गया था।
विज्ञापन

बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। बताया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जलभराव संभावित केंद्रों के लिए विशेष रूप से बसों की भी व्यवस्था की गई थी। एडीएम व नोडल अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि किच्छा में 09, खटीमा में 11, रुद्रपुर में 19, काशीपुर में 22 व गदरपुर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बताया कि तहसीलदारों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इसके साथ ही 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जबकि 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गये थे। एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि दो एसपी, चार सीओ, 12 एसएचओ, दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर, चार ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 85 एसआई, 32 एएसआई, 220 हेड कांस्टेबल, 90 महिला कांस्टेबल, दो प्लाटून व दो पीएसी कंपनी लगाई गई थी।
विज्ञापन

इंसेट-
पंजीकृत, उपस्थित व अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
ब्लॉक - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
रुद्रपुर - 11904 - 4635 - 7267
गदरपुर - 1752 - 644 - 1108
काशीपुर - 7543 - 2831 - 4714
खटीमा- 4272 - 1445 - 2827
कुल - 25471 - 9555 - 15916
फोटो-05पी- रुद्रपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
हल्द्वानी, हरिद्वार, टनकपुर मार्ग पर भेजी गई डिपो की 18 बस
काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और परीक्षा नोडल अधिकारी तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा सभी 22 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बस अड्डे में अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई लेकिन बस तैयार मिलने पर राहत मिली। बाद में काफी देर तक कुछ यात्री बस के लिए भटकते रहे। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि हल्द्वानी, टनकपुर, हरिद्वार मार्ग पर 18 बस लगाई गई थीं। साथ ही अन्य मार्गों की बसों से भी अभ्यर्थी गंतव्य को रवाना हुए। देहरादून, दिल्ली मार्ग की तीन बस को भी हटाकर हरिद्वार भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें