फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली का हाहाकार... लोगों की उड़ गई नींद

Mon, 04 May 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मी के सीजन में जिला मुख्यालय के कई इलाकों में बिजली का संकट गहरा गया हैं। बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उनके जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सीमावर्ती इलाके न्यू डिवाइन सिटी, जयनगर, दुर्गा स्टेट के लोग इन दिनों गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। जयनगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सुबह से शाम तक बिजली नहीं मिल रही है। रविवार रात कई घंटे तक बिजली गुल रही जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खराब मौसम के बीच देर रात करीब तीन बजे इलाके की बिजली गुल हो गई। सोमवार दस बजे बाद बिजली बहाल हुई। बिजली न होने से लोगों को विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। इससे लोगों में आक्रोश है उनका कहना है कि यदि तत्काल बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

बिजली संकट को लेकर लोगों में रोष
रुद्रपुर। बिजली संकट को लेकर लोगों में रोष है। न्यू डिवाइन सिटी निवासी कुंदन सिंह भंडारी, मनोज धानिक ने बिजली संकट पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह से देर रात तक बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम ने गर्मियों में भरपूर बिजली देने का वादा किया था लेकिन दिन तो छोड़िए रात में भी बिजली नहीं मिल रही है।
तेज हवाओं से पेड़ गिरे, चार पोल क्षतिग्रस्त, ट्रांसफार्मर फुंका
रुद्रपुर। रविवार देर रात बेमौसम बारिश के बीच तेज हवा चलने से जयनगर में पांच जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए। ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि तारों पर पेड़ गिरने से चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने से जयनगर के साथ ही न्यू डिवाइन सिटी, फुलसुंगा, फुलसुंगी, गंगापुर, शिमला बहादुर, मलसी समेत कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन की मरम्मत करने के बाद सोमवार सुबह बिजली बहाल हो पाई।

काशीपुर में भी अंधड़ और बारिश से कई इलाकों में बत्ती गुल
- ग्रामीण क्षेत्र में दस बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई शुरू
इंफो
40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। बीते रविवार की देर रात अंधड़ और बारिश से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। शहरी क्षेत्र में तो सुबह दस बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
काशीपुर क्षेत्र में देर रात करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने से बिजली गुल हो गई। इसके बाद रात भर बारिश हुई और कई स्थानों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं जिन्हें ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दोपहर तक सही किया।
ग्रामीण क्षेत्र में रात के बाधित हुई बिजली दोपहर तक बहाल हुई क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर फाल्ट ढूंढने में ऊर्जा कर्मियों को समय लग गया था। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में सोमवार सुबह नौ बजे तक पूरे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। हालांकि शहरी क्षेत्र में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। एसडीओ टाउन महक मिश्रा ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे तक बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें