फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जयनगर, समेत कई इलाकों में सात घंटे बिजली कटौती

Mon, 15 Sep 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली लाइन के तार बदलने के काम से जयनगर 1,2,3,4,5 के साथ ही छतरपुर, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, आवास विकास, पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन क्षेत्र के साथ ही कई स्थानों में सात घंटे तक बिजली कटौती रही। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने शनिवार को ही बिजली कटौती की सूचना सार्वजनिक कर दी थी। मटकोटा उपकेंद्र से दिनेशपुर, कलक्ट्रेट 11 केवी पोषक लाइन और भदईपुरा उपकेंद्र से 11 केवी पोषक लाइन बिगवाड़ा, बीएचईएल और अन्य लाइनों के तार बदले गए। इस कारण जयनगर 1,2,3,4,5 के साथ ही छतरपुर, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, आवास विकास, पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन क्षेत्र में सुबह 10 बजे बिजली काट दी गई। शाम सवा पांच बजे बिजली बहाल हुई। वहीं उप केंद्र भदईपुरा से पोषित लाइनों की मरम्मत से ठंडी सड़क, किच्छा बाईपास, शुक्ला फार्म, दुर्गा काॅलोनी, भदईपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया, बीएचईएल और आंचल इंडस्ट्री क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें