फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पर बने गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

Wed, 08 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राजीव नगर चौराहे से मयूर विहार होते हुए लोहियाहेड मार्ग जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने दायित्वधारी मोहनी पोखरिया के नेतृत्व में लोनिवि के कार्यालय जाकर जल्द सड़क की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

राजीव चौराहे से बग्गा कालोनी, मयूर विहार होते हुए गोसीकुआं को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भर रहा है। कीचड़ के कारण भी लोगों के फिसलने का डर बना रहता है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। मंगलवार को दायित्वधारी मोहनी पोखरिया ने लोनिवि के ईई नीरज अग्रवाल, एई पीयूष शर्मा और जेई प्रकाश सिंह से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि राज्य योजना के तहत राजीव नगर चौराहे से बग्गा कालोनी होते हुए मयूर विहार सेक्टर दो और तीन जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का प्रस्ताव भेजा गया। बुधवार को टीम सड़क का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें