फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1241 छात्रों की दशमोत्तर छात्रवृत्ति रुकी, आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होने पर नहीं हो पा रहा ‘एपीबीएस’ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के 1241 छात्र-छात्राओं की दशमोत्तर व पूर्वदशम छात्रवृत्ति रुक गई है। इसके छात्रों का बैंक खाता आधार से लिंक न होना कारण है। इसके चलते इन छात्र-छात्राओं के खाते एपीबीएस यानि आधार आधारित भुगतान न हो पाया। विभाग ने एक सप्ताह का समय देते हुए बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है। इसके तहत जिले में कुल 8857 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी पंजीकृत लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। इसमें से 1241 छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति पहुंची ही नहीं। जांच में पाया गया कि इन छात्र-छात्राओं का बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है। इसके चलते अब हो रहे आधार आधारित भुगतान खातों में नहीं जा पाया। अब विभाग ने ऐसे छात्रों को निर्देशित किया है कि वे एक सप्ताह के अंदर वे बैंक जाकर अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराएं। साथ ही इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। ताकि उनकी छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी जा सके। संवाद

जिले में कुल लाभार्थी का आंकड़ा-
अनुसूचित जाति - 4259
अनुसूचित जनजाति - 1537
पिछड़ी जाति - 2758
आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग - 303

ऊधमसिंह नगर के सभी ऐसे संस्थानों के दशमोत्तर छात्रवृत्ति के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है, उनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वे बैंक जाकर एक सप्ताह के अंदर अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमन अनिरुद्ध, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें