खटीमा। मेलाघाट गांव में एक खेत में मंगलवार को मृत मिले छह बंदरों का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। बंदरों के अंगों के सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है।
वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने बंदरों का पोस्टमार्टम किया था। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। उसके बाद मौत की वजह पता चलेगी।