फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंदिरा चौक पर त्रिशूल स्थापना के लिए भूमि पूजन

Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर को धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक स्वरूप देने के संकल्प के साथ रविवार को रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर ‘त्रिशूल’ की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। महापौर विकास शर्मा ने श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर त्रिशूल चौक का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही इस ऐतिहासिक चौक का नाम ‘त्रिशूल चौक’ रखा जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में की जाएगी। महापौर ने बताया कि त्रिशूल, डमरू, धर्मचक्र जैसे प्रतीकों को स्थापित कर न केवल धार्मिकता को बढ़ावा दिया जाएगा बल्कि चौराहों को एक भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप भी मिलेगा। कहा कि जनता भी त्रिशूल के बाद डमरू और महादेव की 51 फुट की मूर्ति के लिए सहयोग करे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद प्रमोद शर्मा, अजय चड्ढा, हरजीत राठी, गोपी सागर, राजेश कामरा, रश्मि रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें