फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिरिया में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम, एक करोड़ जारी

Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेल में ग्रामीण प्रतिभाओं को फलक देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब बिरिया में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने एक करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। बिजपुरी स्टेडियम में ट्रैक निर्माण और बाउंड्रीवाल आदि के लिए सात करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम और खटीमा में नवनिर्मित स्टेडियम में युवा तराशे जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में सकैनिया, दिनेशपुर, कूल्हा और बिजपुरी में ग्रामीण स्टेडियम बनकर तैयार है। जहां कबड्डी, फुटबाल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और वॉलीबाल के कोच तैनात हैं।
युवा कल्याण विभाग की तरफ से बिरिया में भी ग्रामीण स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने इसे अनुमति देते हुए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। ग्रामीण स्टेडियम बिजपुरी के लिए शासन ने सात करोड़ की राशि जारी की है। इस धनराशि से यहां मिट्टी भरान कर खेल मैदान को तैयार किया जाएगा। साथ ही स्टेडियम के चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने बिरिया में नए स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही बिजपुरी स्टेडियम के में ट्रैक निर्माण और चहारदीवारी के लिए सात करोड़ की धनराशि जारी की गई है। - बीएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें