फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: समूहों को समृद्ध कर पलायन पर रोकथाम की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पलायन रोकने के लिए जसपुर में रोजगार के साथ, कृषि और शिक्षा को मजबूती दी जा रही है। स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना, शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाते हुए पलायन को रोकने की कवायद की जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत जसपुर के गांवों में 48.58 लाख रुपये से कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जसपुर के गढ़ीनेगी में 30 लाख की लागत से खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की गई है। इसमें ड्राई फास्ट फूड यूनिट स्थापित की गई है। इसमें स्वयं सहायता समूहों को फास्ट फूड उत्पाद के निर्माण, पैकेजिंग और विपणन का प्रशिक्षण दिया गया।
इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा मिल रहा है।
भरतपुर में 4.98 लाख की लागत से हैंडलूम ग्रोथ सेंटर का कार्य भी पूरा कराया गया है। केंद्र में स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालपुर जसपुर और मेघावाला में इंटरएक्टिव पैनल आधारित स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की गईं। इससे ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

मेघावाला में 9.60 लाख की लागत से सोलर पंप स्प्रिंकलर बनाए गए। सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पंप स्थापित कर किसानों को स्वच्छ और सस्ता ऊर्जा विकल्प प्रदान किया गया है। यह नवाचार खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें