फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुर्गंधयुक्त फिजाओं में महकने लगी विकास की सुगंध

Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम के निर्देश पर काशीपुर बाईपास रोड पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास सालों से बने वल्नरेबल गारबेज प्वाइंट को नगर निगम ने खत्म कर दिया है। निगम ने जगह से कूड़ा हटाने के साथ ही वहां फर्श डालकर गमले रखवाने के साथ ही सेल्फ प्वाइंट भी बनाया है। दीवारों पर स्वच्छता के स्लोगन लिखवाने के साथ ही यहां पर कूड़ा डालने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन

दरअसल आर्य कन्या इंटर कॉलेज के गेट के पास सड़क किनारे खाली जगह को लोगों ने कूड़ाघर बना दिया था। इस जगह पर लंबे समय से कूड़ा फेंका जा रहा था। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से स्कूल आती-जाती छात्राओं को दिक्कतें होती थीं। इसके साथ ही राहगीरों को भी दुर्गंध से होकर निकलना पड़ता था।
बारिश में यह कूड़ा बहकर स्कूल के गेट व सड़क पर बिखर जाता था। स्कूल प्रबंधन की ओर से कई बार शिकायत प्रशासन और निगम से की गई थी। लेकिन सफाई के बाद वहां दोबारा कूड़ा फेंक दिया जाता था। डीएम ने संज्ञान लेते हुए स्थायी समाधान के निर्देश नगर आयुक्त को दिए थे। इसके बाद कूड़ेघर का अस्तित्व खत्म कर दिया गया है और सौदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन

सालों से बने वल्नरेबल गारबेज प्वाइंट को हटा दिया गया गया। यहां बनाया गया सेल्फी प्वाइंट रात में रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा। यहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। इस जगह कूड़ा डालने पर 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। शहर में 30 से अधिक वल्नरेबल गारबेज प्वाइंट को हटाया जाएगा। - नरेश दुर्गापाल, नगर आयुक्त
बिन फ्री घोषित किया गया नगर निगम
रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था के बाद अब सेकेंडरी स्टोरेज बिन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। निगम क्षेत्र में रखे गए 35 से अधिक स्टोरेज बिन को नगर निगम ने हटा दिए हैं। नगर आयुक्त दुर्गापाल ने बताया कि घर-घर पर जाकर गाड़ी कूड़ा एकत्र कर रही है। इसके चलते सेकेंडरी स्टोरेज बिन की जरूरत नहीं है। सभी जगहों पर रखे गए स्टोरेज बिन को हटा दिया गया है। इसके साथ ही नगर निम को बिन फ्री घोषित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें