फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में 2026 से होंगे सांस्कृतिक आयोजन

Thu, 24 Jul 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोषागार के निकट 609.86 लाख की लागत से संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य चल रहा है। 250 सीट क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण का लक्ष्य दिसंबर तक रखा गया है। ऑडिटोरियम की फिनिसिंग कर उसे अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विभाग की तरफ से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। भूतल में मंच के साथ ही 250 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। इसमें चार कक्ष, दो शौचालय, एक वीआईपी कक्ष, एक कार्यालय कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही प्रथम तल में चार कक्ष व दो शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसमें सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही सेमिनार आदि कराए जाएंगे। इसके साथ ही यह ऑडिटोरियम सरकारी कार्यक्रमों के लिए मुफीद होगा। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया था। उन्होंने पोर्च को ठीक करने व छत व शौचालयों के डाउन पाइपों को दीवारों के भीतर करने के निर्देश दिए थे। ताकि बाहर दिखाई न दें। साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक पेंटिंग, होर्डिंग्स लगाने के भी निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी को नियमित ऑडिटोरियम कार्यों का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए थे। पेयजल निर्माण निगम के एई सुभाष भट्ट ने बताया कि संस्कृति विभाग के बने ऑडिटोरियम को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें साउंड सिस्टम, एसी, फास्ट सीलिंग आदि लगाई जा रही है। जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें