फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुरानी तहसील परिसर में बनेगा अस्थायी पार्किंग स्थल

Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को पुरानी तहसील परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही नगर पालिका ने ठेकेदार को तहसील परिसर में कूड़ा एकत्र न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि शहीद स्थल के पीछे स्थित तहसील परिसर का आवंटन नगर पालिका को किया जा चुका है जिसका जेसीबी, पोकलैंड मशीन और पर्यावरण मित्रोें ने समतलीकरण किया। इस सप्ताह पुरानी तहसील परिसर को पूरी तरह साफ और समतल कर उक्त स्थान को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग किया जाएगा। वहां पर मनोज वाधवा, अरुण सक्सेना, राहुल सक्सेना, ठेकेदार आरिफ अंसारी, रोहित वर्मा, शुभम पटवा, अर्पित कॉलोनी ,हरीश भट्ट, मुकेश वर्मा, सुधीर वर्मा, अंबेश भटनागर, संदीप भारती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें