न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र व अन्य। ब्यूरो
काशीपुर। न्यायालय परिसर में जजेज कॉलोनी में बनी नई बिल्डिंग का शनिवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा और हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने उद्घाटन किया। काशीपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि काशीपुर आउटलाइन कोर्ट में चार रेजिडेंस ऑफिसर्स के लिए बनाए गए हैं। बाजपुर, जसपुर, काशीपुर में आउटलाइन कोर्ट खुल रहे हैं। हाईकोर्ट की प्राथमिकता है कि सभी जगह पर कोर्ट की अपनी बिल्डिंग, रेजिडेंस, क्वाटर्स हों। सभी कर्मचारियों, वकीलों, जजों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि जनता को हम न्याय दे पा रहे हैं, वह प्रभावी हो।
उन्होंने बताया कि हमारा प्रचार-प्रसार इस बात के लिए रहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण करवाने पहुंचे। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहां पर काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई आिद थे। ब्यूरो