रुद्रपुर ग्रीनपार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिलाएं।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एकल श्री हरि रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम का सोमवार को ग्रीन पार्क में आयोजन किया गया। एकल अभियान के मार्गदर्शक श्याम ने कहा कि शिक्षित लोग ही गांव के लिए अभिशाप है क्योंकि शिक्षित होते ही वे गांव छोड़ रहे हैं।
शिक्षा के साथ संस्कार ही युवाओं को गांव में रोकेगा। एकल ग्लोबल के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने कहा कि एकल अभियान ने सेवा-शिक्षा से अपनी यात्रा शुरू की थी। संचालन करते हुए डॉ. हरनाम सिंह ने कहा कि एकल पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
वहां एकल उत्तराखंड संभाग की महिला प्रमुख रश्मि नेगी, अंचल कथाकार सीमा राणा, मंगेश्वरी राणा, ममता कोरंगा, फूल माला, मीनू गुप्ता, शीला देवी. लता डांगी, तुलसी डांगी आदि थे। (संवाद)