फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूजा सिंह अध्यक्ष और फरहा नाज निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 21 Nov 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर पूजा सिंह और उपाध्यक्ष पद पर फरहा नाज निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सहकारी समिति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी अरमान अली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पूजा सिंह और उपाध्यक्ष पद पर फरहा नाज ने नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य दावेदार के मैदान में नहीं होने पर उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। दोनों ने निर्वाचन का श्रेय कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह को दिया। पूजा सिंह ने कहा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। किसानों को समय पर खाद और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। वहां पर दिलीप सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अमरीक सिंह, सुरेश कंबोज, मो. शादाब, सर्वजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अहमद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें