फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता के खाते से उड़ाए 45 हजार

Tue, 25 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के केमिकल इंजीनियरिंग प्रवक्ता के खाते से ठग ने 45 हजार 498 रुपये उड़ा लिए। ठगी का आभास होने पर प्रवक्ता ने बैंक जाकर अपना खाता व एटीएम ब्लॉक कराया और कोतवाली में ठग के खिलाफ तहरीर दी।


  ग्राम नारायणदास रिहुटा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश निवासी धर्मेंद्र कुमार राजपूत पुत्र नारायणदास राजपूत राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। धर्मेंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती रविवार को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन


जिस पर कॉलर ने खुद को एसबीआई बैंक का मैनेजर बोलने की बात कही और खाते से आधार कार्ड लिंक करने के लिए एटीएम का 16 डिजिट का नंबर पूछा। जिसे उन्होंने बता दिया। इसके बाद उनके खाते से आठ बार में अलग-अलग शहरों से 45 हजार 498 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई।
विज्ञापन



  मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता व एटीएम ब्लॉक करा दिया है। प्रवक्ता धर्मेंद्र ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें