फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पॉलिटेक्निक ने कई स्पर्धाओं में लहराया परचम

Fri, 20 Nov 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। श्री साई फार्मेसी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, बीएड और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भागीदारी की।
विज्ञापन


सात दिनों में क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्रिकेट में नर्सिंग कॉलेज, कबड्डी और वॉलीबाल में पॉलिटेक्निक, बैडमिंटन में डिग्री कॉलेज और खो-खो में नर्सिंग कॉलेज विजेता रहा। 200 और 400 मीटर दौड़ में पॉलिटेक्निक और 100 मीटर बालिका दौड़ में नर्सिंग कॉलेज ने बाजी मारी। रस्साकशी में पॉलिटेक्निक और ऊंची कूद में नर्सिंग कॉलेज की टीम जीती। समापन समारोह में संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर निदेशक अवनीश चौहान, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर कुमार, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य सलमान, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य देविका रावत, कौशल कुमार, पंकज कुमार, रविंद्र पाल, पूजा ऐरी, हिना कुमारी, शिवम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें