फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पॉलीटेक्निक के छात्र और दसवीं की छात्रा की मौत 

Sun, 21 Jan 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुररुद्रपुर/सितारगंज।
विज्ञापन
मृतक भास्कर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमदूत बने ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शनिवार को दो होनहारों की जान ले ली। रुद्रपुर में स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार 10वीं की छात्रा को इंद्रा चौक के पास रेता भरे दस टायरा ट्रक ने कुचल दिया तो सितारगंज में राजकीय पॉलीटेक्निक से पढ़कर लौट रहे भतरौंजखान निवासी छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


पीनाकोटा थाना भतरौंजखान, जिला अल्मोड़ा निवासी भास्कर सिंह (20) पुत्र बालम सिंह सितारगंज सिडकुल में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में केमिकल ट्रेड (प्रथम सेमेस्टर) का छात्र था। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे भास्कर कॉलेज से कल्याणपुर गांव स्थित अपने किराए के कमरे पर जाने के लिए निकला। मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। भास्कर जमीन पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज विनोद जोशी ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक फरार होने में कामयाब रहा। 

उधर रुद्रपुर के खेड़ा वार्ड नंबर पांच में रहने वाले मजदूर मुसाहिद हुसैन की बेटी शाहिबा (15) जीजीआईसी फालपुर महरौला में 10वीं की छात्रा थी। शनिवार को शाहिबा स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही थी। इंद्रा चौक से करीब 100 मीटर आगे किच्छा हाइवे में दस टायरा ट्रक ने शाहिबा को रौंद दिया। शाहिबा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बरेली निवासी चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें