फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी का सफाई अभियान रुकने से फिर बढ़ी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते शहर की कल्याणी नदी का सफाई अभियान रुक गया है। नदी में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। ऐसे में मानसून आने पर कल्याणी नदी के किनारे बसे रविंद्र नगर, जगतपुरा, शिव नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रुद्रपुर से गुजरने वाली कल्याणी नदी की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद नदी का सफाई अभियान रुक गया है। करीब डेढ़ माह से नदी की सफाई नहीं होने के कारण एक बार फिर नदी में कचरे के ढेर लगने लगे हैं। यदि बारिश से पहले नदी की सफाई नहीं हुई तो शहर वासियों को जलभराव की समस्या जूझना पड़ सकता है।
बता दें कि कल्याणी नदी के उफनाने पर इसका पानी मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में पहुंचता है, जिस कारण बड़ी आबादी को जलभराव और कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में मेयर रामपाल सिंह कहते हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते कल्याणी नदी का सफाई अभियान रोकना पड़ा। नदी की सफाई करने से अभियान में शामिल लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद दोगुनी तेजी के साथ कल्याणी नदी का सफाई अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें