शांतिपुरी के आनंदपुर में खेतों में जलाई जा रही पराली
- फोटो : RUDRAPUR
कृषि फार्म में पराली जलाकर फैला रहे प्रदूषण
खटीमा/शांतिपुरी। वायु प्रदूषण को बढ़ाव देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के पराली जलाने के खिलाफ सख्त आदेश के बाद भी किसान जागरूकता के अभाव में इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। एसडीएम और एवं तहसील के संयुक्त परिसर से लगे राजकीय कृषि अनुसंधान केंद्र कृषि फार्म में बेखौफ पराली जलाकर वायु प्रदूषण कर रहे हैं। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर, शांतिपुरी में भी शनिवार को आनंदपुर में खेतों में धान की पराली धड़ल्ले से जलती हुई देखी गई। किसानों ने बताया कि पराली जलाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। वहीं, एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि धान की पराली जलाना गलत है। अगर कोई इस संबंध में शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।