फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर में गांव की सरकार के लिए मतदान आज

Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के 505 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। रुद्रपुर, काशीपुर व जसपुर की 856 सीटों पर 1695 प्रत्याशियों का फैसला 2,58,691 मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। सोमवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

मतदान बाद प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतपेटी में कैद हो जाएगा। जो 31 जुलाई को होने वाली मतगणना के दिन ही खुलेगा। जिले में दूसरे चरण का मतदान रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर विकास खंड में है। इसके लिए 612 ग्राम पंचायत सदस्य, 123 ग्राम प्रधान, 119 क्षेत्र पंचायत और 12 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर मतदान हो रहा है।
इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 604, ग्राम प्रधान पद पर 537, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 481 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 73 प्रत्याशी सहित कुल 1695 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रविवार की सुबह विकास खंड के निर्धारित स्थलों से पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए हो गईं। बूथों पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों ने अपनी औपचारिकताएं पूरी कीं। बूथों पर मतदान के लिए बैरिकेडिंग आदि कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें