फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार से तीन बीडीसी सदस्यों को ले जाने पर हंगामा

Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की, पुलिस ने लाठियों से धकेल कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन




बाजपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान बाजार में अफरातफरी मची रही। एक गुट के बीडीसी सदस्यों को गाड़ी से ले जाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान दो गुटों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने लाठियों से धकेलकर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
बृहस्पतिवार को शहीद भगतसिंह चौक, बेरिया दौलत मोड़ और ब्लॉक कार्यालय के सामने बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखमन औलख के समर्थक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी कार से तीन महिला बीडीसी सदस्यों को लेकर जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत तिराहे पर दूसरे गुट के लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस पर हंगामा हो गया। इस दौरान लाडी, नामधारी और शर्मा गुट के समर्थकों बीच धक्कामुक्की हुई। खबर मिलते ही एसपी अभय सिंह पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी विरोध के चलते पुलिस ने लाडी की गाड़ी से तीन बीडीसी सदस्यों को उतारकर सुरक्षा के बीच ब्लॉक तक पैदल पहुंचाया। मुख्य मार्ग पर हंगामे के चलते व्यापारी वर्ग परेशान रहा। ब्लॉक के समीप जाने पर चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते और पुलिस के बीच बहस हो गई। इधर, मुख्य मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा सोनू की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई।

फोटो...20पी...बाजपुर में भीड़ को लाठियों से धकेल कर खदेड़ती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें