बाजपुर। 31 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर क्षेत्र के लिए यातायात प्लान लागू किया है। नगर के मुख्य मार्ग स्थित बाजपुर इंटर कॉलेज में मतगणना तैयारी पूर्ण की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से नगर के मुख्य मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग से बेरिया दौलत तिराहे तक पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि विजयी प्रत्याशी बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकालेगा।
बाजपुर नगर में सभी प्रकार के छोटे व बड़े माल वाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बाजपुर ओर आने वाले सभी माल वाहक वाहनों को दोराहा,केशोवाला ,नई सड़क बरहैनी व एस.डी.एम. कोर्ट बाजपुर से कस्बा बाजपुर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बेरिया दौलत तिराहे से रेलवे क्राॅसिंग तक सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग नहीं की जाएगी। मतगणना कार्मिकों की पार्किंग इंटर कॉलेज बाजपुर मैदान में होगी। प्रत्याशियों और आमजन के वाहनों की पार्किग मंडी समिति परिसर में होगी।