फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला पंचायत सदस्य सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज प्रचार में जुटे

Sun, 20 Jul 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए भाजपा के सांसद अजय भट्ट और कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जुटे हैं। जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटों में से बाजपुर गांव सीट को दोनों पार्टियों ने समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


बाजपुर ब्लॉक क्षेत्र की चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इन सीटों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और भाजपा सांसद अजय भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी प्रचार में जुटे हैं। इससे दोनों ही पार्टी के प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जिससे बाजपुर की जिला पंचायत सदस्य की सीटें हॉट सीटें हो गई हैं। हरसान जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमल भट्ट के सामने भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी को पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने पदमुक्त कर दिया है। साथ ही खीम सिंह दानू, लक्की सोही को भी पद से हटाया है। जिला पंचायत सीटों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी घमासान मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें