फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रधान के 32 पदों पर 144 दावेदार चुनाव मैदान में

Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों जनसंपर्क शुरू कर दिया। प्रधान के 32 पदों पर 144, बीडीसी के 31 पदों पर 139 और सदस्य के 73 पदों पर 162 लोगों ने दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन


काशीपुर विकासखंड में 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में चुनाव चिह्न लेने वालों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कार्यालय के बाहर चुनाव चिह्न बेचने वालों में अपने-अपने स्टॉल सजा रखे थे। जहां पर चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद दावेदारों ने प्रचार सामग्री खरीदी। 11 जुलाई को विकासखंड में 34 ग्राम प्रधान में 2 प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत फिरोजपुर से ग्राम प्रधान मंजू देवी व दोहरी वकील से पूनम निर्विरोध चुनी गई है। वहीं 33 बीडीसी में से दो निर्विरोध, जिसमें ग्राम फिरोजपुर से चंद्र प्रभा और मानपुर से गुरनाम सिंह चुने गए। इसके अलावा 350 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 200 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। परिसीमन के बाद ग्राम गुलजारपुर से जगतपुर को अलग करके अलग ग्राम पंचायत बनाई गई है। जहां इस बार पहली बार मतदान होगा।
प्रधान के शेष 32 पदों के लिए 144, बीडीसी के शेष 31 पदों के लिए 139 और ग्राम पंचायत सदस्य के शेष 150 पदों में से 73 के लिए 162 दावेदार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 77 पद रिक्त हैं। यहां पर 28 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। ब्लॉक क्षेत्र में 140 बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। -एके जॉन, रिटर्निंग ऑफिसर
विज्ञापन




दावेदारों की खर्च की सीमा की तय

रिटर्निंग ऑफिसर अजय कुमार जॉन ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य दावेदारों को चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए दो लाख रुपये, ग्राम प्रधान व बीडीसी के लिए 75-75 हजार रुपये और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दस हजार रुपये निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि दावेदारों के चुनाव खर्च पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई दावेदार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें