काशीपुर। आयरलैंड के कॉर्क शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा प्रतिभाग करेंगे।
वह रवाना हो चुके हैं। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आयरलैंड के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुका है। इसमें विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक अरविंदर सिंह, विधायक गुरवीर सिंह, नरेंद्र सिंह रैना, तरुण चुग शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष भारत का पक्ष और सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत करेंगे। चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘’वसुधैव कुटुम्बकम्’’ के दृष्टिकोण को लेकर वह आयरलैंड में भारत की विविधता, एकता और समृद्ध संस्कृति की छवि को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करेंगे। ब्यूरो