फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर में गांव की सरकार चुनेंगे 95,273 मतदाता

Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए आज 95,273 ग्रामीण मतदाता करेंगे। इनमें 49,915 पुरुष, 45,356 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में 77 मतदान केंद्रों पर 181 मतदेय स्थल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी समेत पांच कर्मी तैनात रहेंगें। इस लिहाज से ब्लॉक क्षेत्र में 905 कर्मियों चुनाव को संपन्न कराएगें। इसी तरह सात मतदान केंद्र संवेदनशील और 23 अतिसंवेदनशील हैं। सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 47 एवं मतदेय स्थलों की 103 है। सात संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 16 मतदेय तथा 23 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर 62 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की पांच, बीडीसी की 40 ग्राम प्रधान की 51 एवं ग्राम पंचायत सदस्य की 525 सीटें हैं। इनमें जिला पंचायत सदस्य पद की पांच सीट पर 37, बीडीसी पद की 38 सीट पर 161, प्रधान पद की 50 सीट पर 215 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 100 सीटों पर 218 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें