दिनेशपुर। एक सौतेले बाप के बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेटी सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। पीड़ित के जीजा की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गदरपुर क्षेत्र की एक महिला अपने दूसरे पति के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव में बगीचे में रहकर चौकीदारी का काम करती है। पहले पति से उसकी चार बेटियां और एक पुत्र है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। उसकी 19 साल की बेटी और एक बेटा फिलहाल उसके साथ रहता है।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी बेटी को डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। एक सप्ताह पहले बेटी के पेट में दर्द होने पर उसका अल्ट्रासाउंड जांच कराया तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। महिला का कहना है कि बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसके पति ने बेटी को बरेली में अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया।
रविवार को इस संबंध में गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें आरोपी पिता ने सौतेली बेटी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूली। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। सीओ डीआर वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक तहरीर पुलिस को नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।