फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें जेल जाने से बचाया, वही आज आंख दिखा रहे हैं : भट्ट

Thu, 25 Oct 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टिकट बंटने के बाद उपजे असंतोष को थामने यहां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक होटल में मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन


पार्टी में बगावत से नाराज प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने जेल जाने से बचाया, आज वे लोग उन्हीं को आंखें दिखा रहे हैं। उनका चार बार टिकट कटा लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। आज कुछ स्वार्थी नेता अपने कुछ स्वार्थों की पूर्ति न होने पर कार्यकर्ताओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

बैठक में भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा छोड़ने वाले एक नेता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसने वर्तमान ईमानदार एमएनए को हटाकर एक भ्रष्ट अधिकारी को एमएनए बनाने के लिए दबाव बनाया था।
विज्ञापन


उक्त नेता वर्तमान में पांच मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज होने जा रहा है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, नगर अध्यक्ष हरीश सुखीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, राधेश शर्मा विनोद सहित अनेक मौजूद रहे। 

नाराज विधायक ठुकराल कार्यकर्ताओं के साथ बैठे 
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल बैठक की सूचना न देने पर मंच के बजाय आम कार्यकर्ताओं के साथ कुर्सी में बैठ गए। नगर महामंत्री ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने सूचना न दे पाने पर मंच से माफी मांगी। विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिगर मुरादाबादी के शेर- फलक को जिद है जहां बिजलियां गिराने की, हमें भी जिद है वही आशियां बनाने की... से अपने भाषण की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें