फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घराती बन पुलिसकर्मियों ने किया बरात का स्वागत

Fri, 02 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता में थाना परिसर में आयोजित शादी में नवदम्पत्ति को आर्शीवाद देते थानाध्यक्ष उमेश कुमार
विज्ञापन
नानकमत्ता। थाना परिसर में पहुंची बरात का पुलिसकर्मियों ने घराती बनकर स्वागत सत्कार किया। वर वधू को सुखमय ग्रहस्थ जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन


नानकमत्ता थाने में पिछले चार वर्षों से सहायिका के रूप में कार्य कर रही विधवा माया के लिए बुधवार सौगात भरा रहा। पति की मृत्यु के बाद माया के सामने पुत्री की शादी व छोटे पुत्र के पालन की जिम्मेदारी है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार को जब माया की आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री की शादी की व्यवस्था व खर्च की जिम्मेदारी ली। बुधवार की शाम थाना परिसर में बरात पहुंचने पर थाने के स्टाफ ने घराती बनकर बरात का स्वागत किया और वर-वधू को सुखमय ग्रहस्थ जीवन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। वहां थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआई संजय कुमार, एसआई कीर्ति भट्ट, एसआई रजनी गोस्वामी, कमला दुग्ताल, नवीन जोशी, नवनीत कुमार, राज कुमार शुक्ला, प्रकाश आर्य आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें