रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर के थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत पुलिसकर्मी स्थानीय नागरिकों, युवाओं को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नशा तस्करों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में आमजन को नशे से होने वाले घातक परिणामों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।