फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े 2 चेन स्नेचर

Tue, 10 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर में हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई 3 सोने की चेन, 2 तमंचे और लूट के लिए प्रयुक्त 2 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस टीम को एसएसपी ने 2500 रुपये और एएसपी काशीपुर ने 1500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। चेन स्नेचरों के पकड़े जाने से गदरपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी केवल खुराना ने गदरपुर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान दिनेशपुर रोड़ चीनी मिल तिराहे पर सफेद रंग की अपाचे बाइक में सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजवीर सिंह निवासी गली नंबर 2 रामा मंडी जिला जालंधर पंजाब, हाल निवासी ग्राम आर्सल पार्सल थाना स्वार रामपुर और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की उर्फ दीपक निवासी ग्राम मकर्रमपुर परेवा फार्म थाना बिलासपुर रामपुर को बताया। उनकी निशानदेही पर पिछले एक महीने में गदरपुर से लूटी गई 3 सोने की चेन, 12 बोर, 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस बरामद हुई है।
विज्ञापन

दोनों ने 30 अक्टूबर को कृष्णा पब्लिक सकूल बाजपुर में भी चोरी की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने साथियों मोनू, उसके भाई सोनू निवासी पांडे गली बाजपुर और अमरपाल सिंह निवासी मुंडिया पिस्तौर बाजपुर के साथ पूर्व में कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली। अमर और मोनू चेन स्नेचिंग के मामले में जेल में बंद हैं। सोनू फरार चल रहा है, उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वार्ता में एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय, सीओ राजीव मोहन शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें