रुद्रपुर। पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी अजय गणपति कुम्भार ने बताया कि डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। रुद्रपुर के सिडकुल और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 1200 लोगों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि 50 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। बाकी लोगों के मौके पर ही सत्यापन किए गए। बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो