काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम सोमवार को संदिग्धों की तलाश और सत्यापन अभियान में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर नूर हसन नाम का व्यक्ति भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया और वह सीधे मोहल्ला बांसफोड़ान स्थित एक घर में घुस गया। पुलिस जब घर के अंदर जाकर देखा तो वहां बड़े स्तर पर सट्टे का कारोबार संचालित होता पाया गया। पुलिस ने मौके से 33690 रुपये की नकदी और सट्टे से जुड़े उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान मुख्य आरोपी नूर हसन निवासी मोहल्ला बांसफोड़ान, अजय यादव निवासी मोहल्ला ओझान, नन्हे यादव निवासी पंजाबी सराय और राकेश कुमार मोहल्ला कटोराताल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक देवेंद्र मेहता, गणेश पांडे, हेड कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल अमरदीप और कांस्टेबल देवनाथ शामिल रहे। संवाद