फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया

Mon, 26 Feb 2024 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम ने पर कुछ लोगों ने हमला बोलकर वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश जुट में गई है।
विज्ञापन

कुंडा थाना पुलिस के एसआई होशियार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल मनोज जोशी, जोगेंद्र सिंह और चंद्रशेखर भट्ट ने शनिवार को वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान उनकी कार ग्राम दुर्गापुर में नहर पुलिया पर पहुंची। तभी मुखबिर ने एक वारंटी के घर के बाहर होने की सूचना दी। टीम ने सूचना के आधार पर वारंटी दलीप सिंह निवासी किलावली को पकड़ लिया। उसने पुलिस से वारंट तामील नहीं किया। पुलिस से अभद्रता करते हुए वारंटी ने आवाज लगाकर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी कृष्णा कौर, बेटा गुरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खू, मंगू सिंह और हरदीप सिंह निवासी ग्राम नवलपुर और तीन-चार अन्य महिलाओं ने अभद्रता कर पुलिस पर हमला कर दिया। परिजन धक्का-मुक्की करते हुए वारंटी दलीप सिंह को छुड़़ा ले गए।

एसपी, अभय सिंह ने बताया कि वारंटी दलीप सिंह के परिजनों ने पुलिस टीम से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली है। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस टीम पर हमला करने वालों की धरपकड़ को पुलिस टीम उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें