फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
रुद्रपुर में पेट्रोल पंप में सीसीटीवी कैमरे जांचते पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। आवासीय कॉलोनियों के आसपास हो रही गंदगी पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों सेे मास्क का प्रयोग करने को कहा। वहां आरआई शिवराज राणा आदि थे।
विज्ञापन

चेकिंग में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
रुद्रपुर। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जिलेभर में प्रतिष्ठानों और पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को अभियान के पहले दिन टीम को कई एटीएम और पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी बंद मिले। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और ज्वैलरी की दुकानों में कई बार आपराधिक घटनाएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में सीसीटीवी बंद होने की स्थिति में आरोपियों का पता नहीं चल पाता है। उन्होंने बताया कि जिलेभर की थाना और चौकी पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को शुरू कराने के साथ ही लापरवाह प्रतिष्ठानों का चालान करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें