रुद्रपुर शहर में राजेश कोली हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी परिजनों का आक्रोश थम नहीं रहा है। परिजनों ने वारदात में तीन नहीं, बल्कि पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने एसएसआई महेश कांडपाल से मुलाकात कर शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 30 अक्तूबर की रात राजेश कोली के मोबाइल पर कॉल आई थी। इसके बाद वह दोस्त के साथ बाइक से रोडवेज की ओर गया। आरोप है कि वहां सफेद कार सवार पांच लोगों ने बाइक में टक्कर मारकर विवाद शुरू किया और राजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
परिजनों ने एक आरोपी के सत्ताधारी दल के नेता का बेटा होने का आरोप भी लगाया। ठुकराल ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा।