फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजनीति का अखाड़ा बनीं पुलिस चौकी, भाजपाई व कांग्रेसी धरने पर बैठे

Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हुई मारपीट के बाद आवास विकास पुलिस चौकी राजनीति का अखाड़ा बन गई। एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाई व कांग्रेसी देर शाम तक धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम पुलिस चाैकी में धरने पर बैठीं महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ने बताया कि उनका बेटा कुणाल ढाली ट्रांजिट कैंप मार्ग से गुजर रहा था। इसी बीच तीन किशोरियों का आपस में विवाद हो गया। कुणाल वहां रुका और समझने का प्रयास करने लगा।
आरोप था कि इसी दौरान जगतपुरा पार्षद पति और भाजपा नेता राधेश शर्मा आया और किशोरियों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हाथापाई करने लगा। इसकी सूचना मिलते ही आवास विकास के पार्षद और किच्छा विधायक तिलक राज का बेटा सौरभ राज बेहड़ समर्थकों के साथ आवास विकास चौकी पहुंच गया। देखते ही देखते राधेश शर्मा भी लोगों के साथ वहां आ धमके।
विज्ञापन

इसे देखकर पार्षद व भाजपा नेता में नोकझोंक हुई। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ने भी भाजपा नेता को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय और चौकी प्रभारी प्रकाश चंद पुलिस बल के साथ चौकी पहुंचे और मामले को निपटाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं माना। इधर, राधेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पार्षद व कांग्रेसी नेत्री के बेटे ने समझाने पर उनसे हाथापाई की। बेवजह मामले को तूल दिया गया।


मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। -प्रशांत कुमार, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें