फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेट्रोपोलिस मॉल में पुलिस का छापा, 10 स्पा सेंटरों पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) ने शहर के सबसे बड़े मेट्रोपोलिस माल में चल रहे स्पा सेंटरों पर छापा मारा। कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हलचल मच गई। टीम ने अनियमितता मिलने पर 10 स्पा सेंटरों पर ताले लगवाकर बंद करा दिए। साथ ही 50 हजार के चालान काटे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मेट्रोपोलिस मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों की कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम टीम की प्रभारी बसंती आर्या ने मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा। एक सेंटर पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई स्पा सेंटरों के शटर गिरने लगे। कई युवतियां दूसरे रास्ते से भाग गईं। टीम ने सभी सेंटरों के ताले खुलवाकर चेकिंग की। कार्रवाई के बाद टीम ने खुद इन सेंटरों में ताले जड़े और चाबी साथ ले गए। स्पा सेंटरों में नियमों को ताक पर रखा जा रहा था। ग्राहकों की रजिस्टर में एंट्री भी नहीं की जा रही थी। वहीं कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन भी नहीं थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें