फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों का किया गया ब्रेन वॉश

Wed, 19 Aug 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 वेतन विसंगति की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों का मिशन आक्रोश से पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार रात सिविल पुलिस, यातायात पुलिस और फायर कर्मियों के साथ वार्ता कर उनका ब्रेन वॉश किया, ताकि दोबारा इस तरह का आक्रोश पुलिस कर्मियों में न पनपे। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को उकसाने वालों पर अधिकारियों और एसओजी नजर रखे हुए हैं।
आरक्षी संवर्ग ने एरियर की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें एरियर देने का आदेश भी हुआ। लेकिन सरकार के डबल बैंच में अपील करने से यह विचाराधीन है। ऐसे में व्हाट्सएप पर पुलिस कर्मियों का एक मैसेज चला। जिसमें 16 अगस्त से मिशन आक्रोश के तहत बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने की धमकी दी थी। हालांकि इस मैसेज को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट था। फिर भी 16 अगस्त को जगह-जगह पुलिस कर्मियों ने बांहों पर काली पट्टी बांध विरोध जताया। हालांकि मिशन आक्रोश का जिला मुख्यालय रुद्रपुर को छोड़कर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में कहीं भी असर नहीं दिखाई दिया। फिर भी पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात पुलिस के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय में तैनात सिविल और यातायात पुलिस के साथ ही फायर कर्मियों के तीन दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को बुलवाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस कर्मियों को समझाने के बाद भी सतर्क दृष्टि रखकर अन्य जानकारी जुटाई जा रही हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों को उकसाने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें