फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नन्हे की मौत से फिर उलझी पुलिस की जांच

Sun, 28 Jan 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंचने का दावा कर रही पुलिस की जांच नन्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद फिर से उलझ गई है। अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बावजूद 22 दिन बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों के गिरहबान तक नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन


डीआईजी योगेंद्र रावत के बुधवार को भारामल मंदिर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस दोहरे हत्याकांड में कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगने की बात कही थी। पुलिस अधिकारियों ने जांच में मदद के लिए नन्हे से जानकारी भी जुटाई थी। लेकिन उसी रात संदिग्ध हालत में नन्हे की मौत के बाद शीघ्र खुलासे का दावा कर रही पुलिस बैकफुट पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नन्हे की मौत फेफड़ों में पानी भरने से हुई है। यानी नन्हे की मौत डूबने से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन बारीकी जांच की जाए तो इसकी दूसरी वजह भी सामने आ सकती है। निर्वाण आश्रम में रह रहे घायल सेवादार नन्हे का शव बुधवार रात खकरा नाले में मिला था। नन्हे का मोबाइल उसके बिस्तर पर मिला था, जिसकी कॉल डिटेल निकाली रही है। पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। संवाद

नन्हे की मौत की निष्पक्ष जांच हो
खटीमा। हिंदू जागरण मंच ने दोहरे हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के साथ ही सेवादार नन्हे की संदिग्ध हालत में हुई मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन के नैनीताल विभाग उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें