फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: बाबा अनूप सिंह की तलाश में पुलिस, SSP ने गठित की दो टीमें; सर्विलांस पर करेंगी काम

Mon, 14 Apr 2025 11:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने अभियुक्त बाबा अनूप सिंह की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी ने दो विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने अभियुक्त बाबा अनूप सिंह की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी ने दो विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें सर्विलांस और अन्य माध्यमों से अनूप सिंह के बारे में जानकारी जुटाकर दबिश की कार्रवाई करेंगी।

बीते 28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस केस में शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू, सरबजीत सिंह को नामजद और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, प्रीतम सिंह संधू, फतेहजीत सिंह व गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को बाईस्तवा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने नौ साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आठ अप्रैल 2024 को हरिद्वार में नामजद बिट्टू का एनकाउंटर हो गया था और मार्च के अंतिम हफ्ते में दूसरे नामजद शूटर सरबजीत को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बाबा अनूप सिंह 

बाबा अनूप सिंह की तलाश की जा रही है। उसका पता लगाने के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सर्विलांस, मुखबिर, सुरागकशी आदि पर काम करेगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें