फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: नैनीताल हाईवे पर खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देखते ही देखते मची भगदड़; कई हिरासत में

Mon, 03 Aug 2026 10:51 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पीकर जाम लगा रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाते हुए लाठी भांजी और कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पीकर जाम छलका रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाया। हाईवे किनारे जमा होकर शराब पी रहे लोगों को देखकर पुलिस मौके पर पहुंची तो कई लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें मौके से खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान शराब पी रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही। पुलिस का कहना है कि हाईवे किनारे शराब पीने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें