फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का जखीरा

Thu, 01 Jun 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पकड़ी गई नशीली दवाओं को दिखाते एसएसपी डा. सदानंद दाते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने एक दुकान में छापा मारकर दो लाख रुपये कीमत के नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। दुकानदार फरार हो गए। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया रुद्रपुर के ही खेड़ा कालोनी वार्ड पांच में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाता है और युवकों को नशे के इंजेक्शन बेचता है। उसकी दुकान में भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन रखे हैं। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस टीम को छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने छापा मारा तो वहां नशे के इंजेक्शनों का भारी जखीरा मिला। पुलिस सभी नशीली दवाओं को तीन कट्टों में भरकर कोतवाली ले आई। एसएसपी ने बताया खेड़ा के ही वसीम नाम का व्यक्ति अवैध रूप से मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन का कारोबार करता है। वह आसपास के युवकों को इंजेक्शन बेचता है। पुलिस वसीम की तलाश कर रही है। 

बता दें कि रुद्रपुर के कई मोहल्लों में 15 से 20 वर्ष के युवक नशे के इंजेक्शनों के आदी हैं। इसमें कई बार पुलिस ने कई स्थानों से नशेड़ी युवकों को भी पकड़ा है, लेकिन नशे का सामान बेचने वाले लोग अभी भी सक्रिय हैं। दवा की दुकानों की आड़ में नशे का धंधा जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें